Get App

Budget 2024: गठबंधन का बंधन हुआ मजबूत, बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए सरकार ने खोला खजाना

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश को खास तोहफा दिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि बोधगया, राजगीर, वैशाली और दरभंगा में सड़क संपर्क परियोजनाओं का विकास होगा। वहीं, आंध्र प्रदेश को 15, 000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2024 पर 12:31 PM
Budget 2024: गठबंधन का बंधन हुआ मजबूत, बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए सरकार ने खोला खजाना
Budget 2024: केंद्र ने बिहार में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए 26,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने का ऐलान किया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश को खास तोहफा दिया है। इसके साथ मोदी सरकार ने अपने गठबंधन पाटनर्स को साधने की कोशिश की है। बीजेपी के पास अकेले पूर्ण बहुमत नहीं होने के कारण वह सरकार बनाए रखने के लिए नीतीश कुमार की पार्टी जेडी(यू) और चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी पर खास तौर पर निर्भर है। बजट ऐलानों से साफ है कि सरकार ने गठबंधन को मजबूत करने के लिए कोर-कोसर नहीं छोड़ी है।

वित्त मंत्री  ने बजट में ऐलान किया कि बोधगया, राजगीर, वैशाली और दरभंगा में सड़क संपर्क परियोजनाओं का विकास होगा। वहीं, आंध्र प्रदेश को 15, 000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ रुपये

सरकार ने आंध्र प्रदेश को भी तोहफा दिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि पुनर्गठन के वक्त किए गए सारे वादे पूरे किए जाएंगे। आंध्र प्रदेश के लिए लगभग 15 हजार करोड़ का पैकेज दिया जाएगा। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में निर्मला सीतारमण ने राज्य की पूंजी की जरूरतों को स्वीकार किया है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि सरकार राज्य की पोलावरम सिंचाई परियोजना के वित्तपोषण और उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पोलावरम प्रोजेक्ट से आंध्र प्रदेश के किसानों को काफी लाभ मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें