Get App

Budget 2024: महिलाओं के नाम प्रॉपर्टी खरीदने पर मिलेगा फायदा, FM ने किया यह बड़ा ऐलान

बजट 2024 में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान किया है। अब महिलाओं के नाम से प्रॉपर्टी खरीदने पर बड़ा फायदा हो सकता है। वित्त मंत्री ने रजिस्ट्री के दौरान लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी पर राहत देने की घोषणा की है। इससे गरीबों को आवास खरीदने के दौरान रजिस्ट्री के लिए स्टाम्प ड्यूटी पर बड़ी राहत मिलेगी

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 23, 2024 पर 3:15 PM
Budget 2024: महिलाओं के नाम प्रॉपर्टी खरीदने पर मिलेगा फायदा, FM ने किया यह बड़ा ऐलान
बजट 2024 में केंद्र सरकार ने महिलाओं के प्रॉपर्टी खरीदने पर स्टाम्प ड्यूटी कम करने का प्रस्ताव रखा है।

घर खरीदने हम सबका सपना होता है। हालांकि, घर खरीदना कोई आसाम काम नहीं है। सालों की मेहनत करने के बाद व्यक्ति जो जमा पूंजी इकट्ठा करता है तब कहीं जाकर वह घर खरीद पाता है। लेकिन अब देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2204 में महिला घर खरीददारों को बडी राहत दी है। अब महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने पर रजिस्ट्री के दौरान लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी पर राहत देने की घोषणा की गई है। वित्त मंत्री ने महिलाओं के नाम रजिस्ट्री पर स्टाम्प ड्यूटी में राहत का प्रस्ताव रखा है। इससे गरीबों को आवास खरीदने के दौरान रजिस्ट्री के लिए स्टाम्प ड्यूटी पर बड़ी राहत मिल सकेगी।

केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि महिलाओं के प्रॉपर्टी खरीदने पर स्टाम्प ड्यूटी कम ली जाए। दरअसल, प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के दौरान स्टाम्प ड्यूटी चुकाना होता है। इसके अलावा सरकार ने बजट 2024 में आवास के लिए कई तरह की अन्य घोषणाएं भी की हैं।

महिलाओं को प्रोत्साहित कर रही है सरकार

बता दें कि केंद्र सरकार लंबे समय से घरों की ऊंची कीमतों, इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काले धन के लेन-देन के लिए हाई स्टांप ड्यूटी का कारण बताती रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कहा कि केंद्र सरकार राज्यों को सभी के लिए संपत्ति खरीद पर स्टांप शुल्क कम करे। महिलाओं की ओर से खरीदी गई प्रॉपर्टी के लिए कम स्टाम्प शुल्क दरों की पेशकश करने पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। वहीं कुछ राज्यों में रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी के मूल्य के आधार पर स्टाम्प ड्यूटी की एक समान दर है। कुछ राज्यों में स्लैब मैकेनिज्म पर काम करने वाली दरें हैं। जिसमें खरीदी जाने वाली प्रपर्टी के मूल्य के साथ दरें बढ़ती हैं। कई उत्तर-पूर्वी राज्य और कुछ पहाड़ी राज्य आमौतर पर ज्यादा स्टाम्प ड्यूटी लगाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें