Get App

Budget 2024: बजट सत्र से पहले सरकार आज विपक्षी दलों के साथ करेगी सर्वदलीय बैठक

Budget 2024: इस सत्र के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। पिछले सत्र में जिस तरीके से सुरक्षा में चूक देखी गई थी, उसको लेकर कड़े कदम उठाए गए हैं। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन की सुरक्षा में हुई चूक के बाद अब बजट सेशन के दौरान विजिटर्स की जांच के लिए नए नियम लागू हो गए हैं

Akhileshअपडेटेड Jan 30, 2024 पर 11:43 AM
Budget 2024: बजट सत्र से पहले सरकार आज विपक्षी दलों के साथ करेगी सर्वदलीय बैठक
Budget 2024: बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू होकर 9 फरवरी को समाप्त होगा

Budget 2024: केंद्र सरकार ने बजट सत्र से पहले आज यानी मंगलवार (30 जनवरी) को संसद में विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। हर सत्र से पहले यह एक तरह की पारंपरिक बैठक होती है। बैठक में विभिन्न दलों क नेता उन मुद्दों को सामने रखते हैं जिन्हें वे संसद में उठाना चाहते हैं। साथ ही सरकार उन्हें अपने एजेंडे के बारे में जानकारी देती है तथा उनका सहयोग मांगती है। लोकसभा चुनाव से पहले यह बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू होकर 9 फरवरी को समाप्त होगा।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance minister Nirmala Sitharaman) लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट (interim budget) पेश करेंगी। चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी। लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए मोदी सरकार इस अंतरिम बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं से जुड़े बड़े ऐलान कर सकती है।

सूत्रों की मानें तो सरकार किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि को दोगुना करने का प्रस्ताव ला सकती है। हालांकि फिलहाल सरकार के एजेंडे में कोई बड़ा विधायी कार्य नहीं है। वहीं, सामाजिक कल्याण के कई योजनाओं की घोषणा भी सरकार इस बजट सत्र में कर सकती हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें