Get App

Indian Budget History: क्या है बजट का इतिहास, सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड किस वित्तमंत्री के नाम है?

Union Budget 2024-25: आजादी के बाद पहली बार बजट 26 नवंबर, 1947 को पेश हुआ था। आजादी से पहले 1860 में सबसे पहले इंडिया का बजट पेश हुआ था। इस तरह इंडियन बजट का इतिहास बहुत पुराना है। आजादी के बाद से अब तक बजट में कई तरह के बदलाव आए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 20, 2024 पर 12:19 AM
Indian Budget History: क्या है बजट का इतिहास, सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड किस वित्तमंत्री के नाम है?
Modi’s Budget: बजट होने की तारीख 2017 में बदल दी गई। तब वित्त मंत्री अरुण जेटली थे। उन्होंने पहली बार 28 फरवरी की जगह 1 फरवरी को बजट पेश किया था।

इस साल सरकार का दूसरा बजट 23 जुलाई को आएगा। इससे पहले वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था। लोकसभा चुनाव वाले साल में सरकार दो बार बजट पेश करती है। पहले अंतरिम बजट आता है। फिर नई सरकार बनने के बाद फुल बजट आता है। फुल बजट से काफी उम्मीदें हैं। सबसे ज्यादा उम्मीद मिडिल क्लास को है। उसका मानना है कि सरकार इस बार इनकम टैक्स में उसे राहत देने के लिए बड़े ऐलान करेगी।

आजादी के बाद पहला बजट

आजादी के बाद पहला बजट 26 नवंबर, 1947 को पेश हुआ था। इसे देश के पहले वित्तमंत्री आरके शणमुखम चेट्टी ने पेश किया था। तब से हर साल सरकार यूनियन बजट पेश करती है। इसमें एक वित्त वर्ष के लिए सरकार के रेवेन्यू का अनुमान और खर्च का प्रस्ताव होता है। अगर आजादी से पहले की बात करें तो पहला बजट 1860 में पेश हुआ था। तब जेम्स विल्सन से इंडिया का बजट पेश किया था। वह अग्रेंज थे। तब इंडिया का बजट सिर्फ अंग्रेजी में प्रिंट होता था। इसे ब्रिटिश शासन की जरूरतों को ध्यान में रख तैयार किया जाता था।

सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें