Union Budget 2023: सरकार होटल के कमरों पर GST की मैक्सिमम दर 12 फीसदी तय कर सकती है। इससे होटल इंडस्ट्री तेजी से ग्रोथ करेगी। उद्योग चैंबर PHDCCI ने सरकार को यह सलाह दी है। कोरोना की महामारी की मार जिन सेक्टर पर सबसे ज्यादा पड़ी थी, उनमें होटल इंडस्ट्री शामिल है। आर्थिक गतिविधियां सामान्य होने से होटल इंडस्ट्री की चमक भी लौट रही है। ऐसे में इसे सरकार की मदद की जरूरत है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट (Union Budget) पेश करेंगी। उम्मीद है कि वह उन सेक्टर की मदद के लिए उपायों का ऐलान कर सकती हैं, जिन पर कोरोना की महामारी की मार सबसे ज्यादा पड़ी है।
