Interim Budget 2024 : कपड़ा निर्यातकों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था ने सरकार से जीएसटी में समानता और इंटरेस्ट सब्सिडी बढ़ाए जाने की मांग की है। अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (AEPC) ने कहा है कि इससे देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही निर्यात को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उसने कहा है कि सरकार को उन अपैरल मैन्युफैक्चरर्स को टैक्स में रियायत देनी चाहिए, जो इनवायरमेंटल, सोशल और कॉरपोरेट गवर्नेंस के मानकों का पालन करते हैं। उसने भारत में बने उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग में सपोर्ट के लिए भी बजट में आवंटन की मांग की है। काउंसिल का मानना है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को अंतरिम बजट (Interim Budget) में उसकी मांगें पूरी कर सकती हैं।
