Stock Trend: कच्चे तेल के भाव जनवरी 2022 के बाद से पहली बार 85 डॉलर के नीचे फिसले हैं। इसका असर पेंट शेयरों पर दिख रहा है और आज शुरुआती कारोबार में एशियन पेंट्स (Asian Paints), इंडिगो पेंट्स (Indigo Paints), अक्जो नोबेल (Akzo Nobel) और बर्जर पेंट्स (Berger Paints) में 2-4 फीसदी तेजी दिख रही है। एक आकलन के मुताबिक क्रूड के सस्ते होने पर बड़ी पेंट कंपनियों की लागत कम होगी क्योंकि कच्चे माल की लागत का 40 फीसदी क्रूड डेरिवेटिव्स से आता है। सस्ते क्रूड के चलते कंपनियों की लागत कम होगी और मार्जिन बढ़ेगा।
