Get App

Crypto Price: BitCoin की बढ़ी चमक, Ethereum कमजोर, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक हल्की बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी भी बढ़ी है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक थोड़ी फीकी हुई है। वीकली बात करें तो टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान है। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 28, 2023 पर 5:29 PM
Crypto Price: BitCoin की बढ़ी चमक, Ethereum कमजोर, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.29 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 51.87 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक हल्की बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी भी बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 0.19 फीसदी के उछाल के साथ 37,176.67 डॉलर (30.98 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक थोड़ी फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.41 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.4 लाख करोड़ डॉलर (116.67 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली क्रिप्टोकरेंसीज में मिला-जुला रुझान

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली क्रिप्टोकरेंसीज में मिला-जुला रुझान है। सबसे अधिक गिरावट बीएनबी में है और सात दिनों में यह 12 फीसदी से अधिक टूटा है। वहीं कार्डानो और एक्सआरपी एक हफ्ते में 1 फीसदी से अधिक फिसला है। सोलाना में आधे फीसदी से अधिक और बिटक्वॉइन में 0.15 फीसदी के आस-पास कमजोरी दिख रही है। वहीं टेथर लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में है। दूसरी तरफ डोजेक्वॉइन सात दिनों में एक फीसदी से अधिक उछला है। इस दौरान एथेरियम करीब एक फीसदी चढ़ा है जबकि ट्रॉन और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें