Get App

Crypto Price: BitCoin की बढ़ी चमक लेकिन कम हुआ दबदबा, टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज हलचल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ क्रिप्टो में तेज हलचल है। टॉप-10 के बाकी क्रिप्टो में एक फीसदी से कम ही हलचल है, चाहे वह रेड जोन में हों या ग्रीन जोन में। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक हल्की बढ़ी है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति कमजोर हुई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 20, 2024 पर 5:05 PM
Crypto Price: BitCoin की बढ़ी चमक लेकिन कम हुआ दबदबा, टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज हलचल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.51 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ क्रिप्टो में तेज हलचल है। सोलाना (Solana) में तीन फीसदी से अधिक तेजी है। टॉप-10 के बाकी क्रिप्टो की बात करें तो सभी में एक फीसदी से कम ही हलचल है, चाहे वह रेड जोन में हों या ग्रीन जोन में। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक हल्की बढ़ी है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.19 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 67,278.26 डॉलर (56.04 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी बढ़ी है, लेकिन आधे फीसदी से कम ही। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.26% की तेजी आई है और यह 2.43 लाख करोड़ डॉलर (202.39 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो रेड

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो-टॉनक्वॉइन और बीएनबी ही रेड है। इसमें से टॉनक्वॉइन एक हफ्ते में करीब 13 फीसदी और बीएनबी करीब 4 फीसदी टूटे हैं। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक सोलाना चढ़ा है। यह 23 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इसके अलावा सात दिनों में बिटक्वॉइन और डॉगक्वॉइन 7-7 फीसदी से अधिक, कार्डानो और एथेरियम 5-5 फीसदी से अधिक और एक्सआरपी डेढ़ फीसदी से अधिक उछले हैं। इस दौरान यूएसडी क्वॉइन और टेथर लगभग फ्लैट रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें