Crypto Price: एक बार फिर $38000 के पार BitCoin, टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो आज लाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज शानदार रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ही रेड जोन में है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह ढाई फीसदी से अधिक उछलकर एक बार फिर 38 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी 52 फीसदी के पार पहुंच गई

अपडेटेड Nov 29, 2023 पर 5:05 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.18 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.04 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज शानदार रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो-यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) ही रेड जोन में है और यह भी लगभग फ्लैट भाव पर है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह ढाई फीसदी से अधिक उछलकर एक बार फिर 38 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी 52 फीसदी के पार पहुंच गई। एक बिटकॉइन अभी 0.19 फीसदी के उछाल के साथ 37,176.67 डॉलर (30.98 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी डेढ़ फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.06 फीसदी की तेजी आई और यह 1.43 लाख करोड़ डॉलर (119.15 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

इस कॉन्ट्रैक्ट पर BHEL में 6% से अधिक उछाल, 10 महीने में मिला 150% रिटर्न


वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो में गिरावट

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो में गिरावट है। एक हफ्ते में बीएनबी ढाई फीसदी से अधिक गिरा है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सोलाना करीब 11 फीसदी, डोजेक्वॉइन 7 फीसदी से अधिक, कार्डानो और बिटक्वॉइन में करीब 4-4 फीसदी, XRP में ढाई फीसदी से अधिक तेजी है। ट्रॉन करीब 2 फीसदी और एथेरियम डेढ़ फीसदी से अधिक उछला है। इस दौरान टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर है।

Nifty एक बार फिर 20000 के पार, इन वजहों से मार्केट को मिला तगड़ा सपोर्ट

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5497 करोड़ डॉलर (4.58 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 15.37% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.18 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.04 फीसदी हिस्सेदारी है।

प्लांट में आग में झुलसे निवेशक, Aether के शेयरों में आई 8% की भारी गिरावट

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 38,052.04 डॉलर 2.53%
एथेरियम (Ethereum) 2,053.41 डॉलर 1.65%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.02%
बीएनबी (BNB) 229.29 डॉलर 0.64%
एक्सआरपी (XRP) 0.6108 डॉलर 0.85%
सोलाना (Solana) 60.67 डॉलर 8.79%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9997 डॉलर (-) 0.04%
कार्डानो (Cardano) 0.3844 डॉलर 2.50%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.0801 डॉलर 3.32%
ट्रॉन (Tron) 0.1034 डॉलर 1.68%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।