Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ एक-डोजेक्वॉइन (DogeCoin) में गिरावट का दबाव है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसने पहली बार 73 हजार डॉलर का लेवल पार किया है। बिटक्वॉइन के ईटीएफ ने इसमें चाबी भरी है और अब लंदन स्टॉक एक्सचेंज भी इसकी मंजूरी दे सकता है तो इसकी संभावना ने क्रिप्टो को लेकर माहौल पॉजिटिव किया है। इसके महंगे होने के चलते बाकी क्रिप्टो में भी निवेश आ रहा है। एक क्रिप्टो एवालांचे में तो इतनी तेजी आई कि यह एक बार फिर टॉप-10 क्रिप्टो में शुमार हो गया।
