Get App

Crypto Price: BitCoin की बढ़ी चमक लेकिन $59000 के नीचे हैं भाव, टॉप-10 क्रिप्टो का ये है हाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज खरीदारी का रुझान तो है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। हालांकि सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) के भाव अभी भी 60 हजार डॉलर के मनोवैज्ञानिक लेवल के नीचे ही हैं। हालांकि आज यह ग्रीन जोन में तो है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति कमजोर हुई है। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो की लेटेस्ट स्थिति

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 02, 2024 पर 4:58 PM
Crypto Price: BitCoin की बढ़ी चमक लेकिन $59000 के नीचे हैं भाव, टॉप-10 क्रिप्टो का ये है हाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.59 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.42 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज खरीदारी का रुझान तो है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। हालांकि सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) के भाव अभी भी 60 हजार डॉलर के मनोवैज्ञानिक लेवल के नीचे ही हैं। अमेरिकी फेड ने रेट हाइक नहीं किया, इसके बावजूद बुधवार को स्पॉट बिटक्वॉइन ईटीएफ में ताबड़तोड़ निकासी हुई। 11 जनवरी को जब से फंड्स की ट्रेडिंग शुरू हुई है, तब से बुधवार को 11 ईटीएफ से 56.3 करोड़ डॉलर की रिकॉर्ड निकासी हुई है। हालांकि बिटक्वॉइन के नीचे आने पर खरीदारी भी शुरु हुई जिसके चलते यह ग्रीन जोन में दिख रहा है।

फिलहाल एक बिटकॉइन अभी 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 58,135.80 डॉलर (48.52 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक ढाई फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.39% की तेजी आई है और यह 2.17 लाख करोड़ डॉलर (181.13 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो- यूएसडी क्वाइन ही ग्रीन है। हालांकि इसमें भी तेजी मामूली ही है और यह लगभग फ्लैट भाव पर है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में डॉगक्वाइन 12 फीसदी से अधिक, बिटक्वॉइन और बीएनबी 8-8 फीसदी से अधिक, टॉनक्वाइन और सोलाना 6-6 फीसदी से अधिक, एथेरियम 3 फीसदी से अधिक, कार्डानो करीब ढाई फीसदी और एक्सआरपी में आधे फीसदी से कम गिरावट आई है जबकि इस दौरान टेथर में मामूली गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें