Get App

Crypto Price: BitCoin में 1% का उछाल, Ethereum की बढ़ी चमक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के तीन क्रिप्टो रेड जोन में हैं लेकिन इनमें भी गिरावट एक फीसदी से कम ही है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी बढ़ा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब आधा फीसदी बढ़ी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 18, 2024 पर 5:43 PM
Crypto Price: BitCoin में 1% का उछाल, Ethereum की बढ़ी चमक
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.08 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 51.90 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के तीन क्रिप्टो रेड जोन में हैं लेकिन इनमें भी गिरावट एक फीसदी से कम ही है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 2.00 फीसदी के उछाल के साथ 68,196.47 डॉलर (56.54 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब आधा फीसदी बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.74% की तेजी आई है और यह 2.58 लाख करोड़ डॉलर (213.90 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ तीन क्रिप्टो ग्रीन

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ तीन क्रिप्टो ही ग्रीन है। इसमें सबसे अधिक तेजी सोलाना में है और यह करीब 40 फीसदी मजबूत हुआ है। एक हफ्ते में एवालांचे 37 फीसदी से अधिक और बीएनबी करीब 9 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ इस दौरान डोजेक्वॉइन 16 फीसदी, एथेरियम 11 फीसदी और कार्डानो करीब 8 फीसदी कमजोर हुए हैं। एक हफ्ते में बिटक्वॉइन करीब 5 फीसदी और एक्सआरपी 2 फीसदी से अधिक टूटा है जबकि टेथर और यूएसडी क्वॉइन में हल्की गिरावट है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें