Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। इसमें भी सिर्फ दो क्रिप्टो- यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) और टेथर (Tether) लगभग फ्लैट भाव पर हैं और बाकी में एक फीसदी के करीब या इससे अधिक की तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक दो फीसदी से अधिक बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 2.39 फीसदी की गिरावट के साथ 37,361.27 डॉलर (31.14 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 4 फीसदी से अधिक बढ़ी है और यह 2000 डॉलर के पार पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.48% की तेजी आई है और यह 1.42 लाख करोड़ डॉलर (118.36 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली तीन क्रिप्टो रेड जोन में हैं। इसमें से सबसे अधिक ट्रॉन कमजोर हुआ है जिसमें करीब 5 फीसदी की गिरावट है। वहीं एक हफ्ते में XRP भी 4 फीसदी टूटा है तो एथेरियम में आधे फीसदी से अधिक कमजोरी है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक कार्डानो करीब 7 फीसदी उछला है तो सोलाना 5 फीसदी से अधिक, डोजेक्वॉइन 4 फीसदी से अधिक, बिटक्वॉइन 1 फीसदी से अधिक मजबूत और बीएनबी 1 फीसदी से थोड़ा ही कम मजबूत हुआ है। एक हफ्ते में टेथर और USD क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर हैं।
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4276 करोड़ डॉलर (3.56 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 13.50% अधिक है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.19 कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 51.22% है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय