Crypto Price: मामूली तेजी के साथ सिर्फ एक क्रिप्टो आज ग्रीन, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बिकवाली का दबाव दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन है। हालांकि सिर्फ दो ही ऐसे हैं जिनमें एक फीसदी से अधिक हलचल है। वीकली तौर पर भी स्थिति बेहतर नहीं दिख रही है और सभी क्रिप्टो में गिरावट है। बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक फीकी हुई है लेकिन मार्केट में इसका दबदबा हल्का बढ़ा है

अपडेटेड Aug 07, 2023 पर 4:24 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.65% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के एथेरियम को छोड़ कोई क्रिप्टो ग्रीन नहीं है। हालांकि इसमें से सिर्फ दो- एक्सआरपी (XRP) और डोजेक्वॉइन (Dogecoin), में ही एक फीसदी से अधिक हलचल है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक मामूली रूप से फीकी हुई है लेकिन मार्केट में इसका दबदबा हल्का बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.02 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 29,027.54 डॉलर (24.03 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में मामूली तेजी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.29% की गिरावट आई है और यह 1.16 लाख करोड़ डॉलर (96.01 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

कमजोर तिमाही ने 4% तोड़ दिया BHEL का शेयर, ब्रोकरेज ने इन बातों पर दी निगरानी की सलाह

वीकली भी स्थिति अच्छी नहीं क्रिप्टो ग्रीन जोन में नहीं


मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 का कोई भी क्रिप्टो वीकली स्तर पर ग्रीन जोन में नहीं है। सबसे अधिक गिरावट एक्सआरपी में है और यह 12 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। इस दौरान ट्रॉन करीब 7 फीसदी, सोलाना और डोजेक्वॉइन करीब 6-6 फीसदी, ट्रॉन और एथेरियम 2-2 फीसदी से अधिक टूटे हैं। एक हफ्ते में बिटक्वॉइन 1 फीसदी से अधिक और बीएनबी आधे फीसदी से अधिक फिसला है। वहीं टेथर और यूएसडी क्वॉइन भी रेड जोन में हैं।

Paytm में अब विजय शेखर शर्मा की होगी सबसे अधिक हिस्सेदारी, खुलासे पर रॉकेट बने शेयर, 12% का उछाल

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2289 करोड़ डॉलर (1.89 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 12.71% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.65% है।

India's Top Bank CEO: HDFC Bank के CEO को मिलते हैं सबसे अधिक पैसे, एंप्लॉयीज की सैलरी बढ़ाने में यह बैंक आगे

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 29,027.54 डॉलर (-) 0.02%
एथेरियम (Ethereum) 1,831.34 डॉलर  0.17%
टेथर (Tether) 0.998 डॉलर (-)0.08%
बीएनबी (BNB) 242.40 डॉलर (-)0.77%
एक्सआरपी (XRP) 0.6179 डॉलर (-)2.25%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9997 डॉलर (-)0.03%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.0745 डॉलर (-)1.06%
कार्डानो (Cardano) 0.2922 डॉलर (-)0.71%
सोलाना (Solana) 23.01 डॉलर (-)0.41%
ट्रॉन (Tron) 0.07655 डॉलर (-)0.66%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।