Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में 1% अधिक हलचल,, BitCoin में आधे फीसदी से अधिक गिरावट

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में ही एक फीसदी से अधिक हलचल है। इसमें से एक ग्रीन जोन में है और दूसरा रेड जोन में। टॉप-10 के बाकी क्रिप्टो में एक फीसदी से कम हलचल है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें आधे फीसदी से अधिक गिरावट है

अपडेटेड Aug 31, 2023 पर 5:05 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.02 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.83% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो-एक्सआरपी (XRP) और डोजेक्वॉइन (Dogecoin) में ही एक फीसदी से अधिक हलचल है। इसमें से एक ग्रीन जोन में है और दूसरा रेड जोन में। टॉप-10 के बाकी क्रिप्टो में एक फीसदी से कम हलचल है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें आधे फीसदी से अधिक गिरावट है। एक बिटकॉइन अभी 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 27,240.55 डॉलर (22.54 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आधे फीसदी से अधिक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.72% की गिरावट आई है और यह 1.09 लाख करोड़ डॉलर (90.20 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Aeroflex Investment Strategy: 83% से गिरकर 51% आया मुनाफा, अब क्या करें निवेशक?


वीकली तीन क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली तीन क्रिप्टो रेड जोन में हैं। सबसे अधिक सोलाना टूटा है और यह 4 फीसदी से अधिक फिसला है। इसके बाद एक हफ्ते में ट्रॉन डेढ़ फीसदी से अधिक और कार्डानो करीब 1 फीसदी फिसला है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक डोजेक्वॉइन मजबूत हुआ है और यह 4 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है। इसके बाद एक हफ्ते में बिटक्वॉइन ढाई फीसदी से अधिक, एथेरियम दो फीसदी से अधिक और बीएनबी डेढ़ फीसदी से अधिक उछला है। वहीं टेथर, एक्सआरपी और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर ग्रीन जोन में हैं।

Axis Bank-Max Life Deal: इरडा के बाद अब SEBI करेगी जांच? ये है पूरा मामला

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2783 करोड़ डॉलर (2.30 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 50.35% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.02 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.83% है।

6500 करोड़ रुपये के कर्ज का निपटारा, Yes Bank की एआरसी और सुभाष चंद्रा के बीच इन शर्तों पर बनी बात

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 27,240.55 डॉलर (-) 0.61%
एथेरियम (Ethereum) 1,707.27 डॉलर (-) 0.72%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 224.26 डॉलर (-) 0.29%
एक्सआरपी (XRP) 0.5252 डॉलर (-) 1.01%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर (-) 0.01%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.0666 डॉलर 1.76%
कार्डानो (Cardano) 0.2648 डॉलर (-) 0.30%
सोलाना (Solana) 20.80 डॉलर (-) 3.39%
ट्रॉन (Tron) 0.07632 डॉलर (-) 0.28%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।