Crypto Price: अमेरिकी फेड के फैसले के बाद क्रिप्टो मार्केट (Crypto Market) में रैली दिख रही है। US Fed ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की रफ्तार में सुस्ती के संकेत दिए हैं जिससे क्रिप्टो उछल रहे हैं। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह तीन फीसदी से अधिक उछलकर 24 हजार डॉलर के करीब पहुंच गया है। हालांकि मार्केट में इसकी हिस्सेदारी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 3.49 फीसदी की तेजी के साथ 23,816.99 डॉलर (19.58 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) 6 फीसदी से अधिक मजबूत होकर 1600 डॉलर के पार पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 4.35 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.09 लाख करोड़ डॉलर (89.65 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। फेड ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट्स (0.25 फीसदी) की बढ़ोतरी की है।
वीकली सबसे अधिक तेजी पॉलीगॉन में
मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में सभी ग्रीन जो में हैं। सात दिनों में सबसे अधिक कार्डानो पॉलीगॉन (Polygon) मजबूत हुआ है। यह करीब 23 मजबूत हुआ है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो एक हफ्ते में बिटकॉइन और एथेरियम दोनों करीब चार फीसदी मजबूत हुए हैं।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 6393 करोड़ डॉलर (5.26 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 38.81% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.37 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.12 फीसदी हिस्सेदारी है।