Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। वैश्विक स्तर पर क्रिप्टो मार्केट कैप में गिरावट है लेकिन अभी भी यह 1 ट्रिलियन डॉलर के पार है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह कमजोर होकर 23 हजार डॉलर के नीचे आ गया है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सबसे अधिक तेजी आज पॉलीगॉन (Polygon) में है और यह 8 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। बाकी क्रिप्टो में 1 फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। एक बिटकॉइन अभी 0.13% की गिरावट के साथ 22,961.83 डॉलर (18.72 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर होकर 1600 डॉलर के नीचे लुढ़क गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.19 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.04 लाख करोड़ डॉलर (84.79 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो रेड जोन में
मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ दो क्रिप्टो- यूएसडी कॉइन (USD Coin) और बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) रेड जोन में हैं। हालांकि ये भी लगभग फ्लैट भाव पर हैं। सात दिनों में सबसे अधिक पॉलीगॉन (Polygon), 14 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो एक हफ्ते में बिटकॉइन करीब 9 फीसदी मजबूत हुआ है तो एथेरियम में भी डेढ़ फीसदी से अधिक उछाल है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5443 करोड़ डॉलर (4.44 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 13.32% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.05 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.36 फीसदी हिस्सेदारी है।