Get App

Crypto Price: BitCoin में गिरावट लेकिन बढ़ा मार्केट शेयर, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरा-तफरी का माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में है लेकिन उनके भी भाव लगभग फ्लैट हैं। बाकी क्रिप्टो में दबाव दिख रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 07, 2022 पर 4:04 PM
Crypto Price: BitCoin में  गिरावट लेकिन बढ़ा मार्केट शेयर, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 38.51 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज (7 दिसंबर) अफरा-तफरी का माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में है लेकिन उनके भी भाव लगभग फ्लैट हैं। बाकी क्रिप्टो में दबाव दिख रहा है। सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 17 हजार डॉलर के नीचे है। अभी अभी यह 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 16,836.49 डॉलर (13.88 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी दो फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.49 फीसदी की गिरावट आई है और यह 84.02 हजार करोड़ डॉलर (69.29 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Polygon में वीकली अच्छी तेजी

वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में अधिकतर कमजोर रहे और पॉलीगान में ही सिर्फ अच्छी तेजी रही। दो और क्रिप्टो एक हफ्ते में ग्रोन जोन में रहे लेकिन तेजी मामूली रही। सबसे अधिक तेजी पॉलीगॉन (Polygon) में रही और यह एक हफ्ते में करीब 2 फीसदी मजबूत हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप की दो बड़ी क्रिप्टो में गिरावट रही। बिटकॉइन एक हफ्ते में करीब 0.25 फीसदी कमजोर हुआ है तो दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम (Ethereum) के भाव करीब तीन फीसदी टूटे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें