Crypto Price: BitCoin फिर 28 हजार डॉलर के पार, Ethereum में 2% से अधिक उछाल, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के भाव

Crypto Price: मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) में आज तेजी का रुझान है और यह एक बार फिर 28 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है। एक हफ्ते में यह सात फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं टॉप के दस क्रिप्टो की बात करें तो आज इनमें मिला-जुला रुझान है। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

अपडेटेड Mar 24, 2023 पर 3:34 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.16 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.29 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) डेढ़ फीसदी से अधिक उछलकर 28 हजार डॉलर के पार पहुंच गया। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में भी दो फीसदी से अधिक तेजी है। एक बिटकॉइन अभी 1.68 फीसदी की तेजी के साथ 23,188.58 डॉलर (23.17 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.28 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.17 लाख करोड़ डॉलर (96.33 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली क्रिप्टोकरेंसीज में मिला-जुला रुझान

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली मिला-जुला रुझान है। हालांकि दो क्रिप्टो में ज्यादा तेज गिरावट है। सात दिनों में पॉलीगान करीब 6 फीसदी और बीएनबी 3 फीसदी कमजोर हुआ है। वहीं सात दिनों में सबसे अधिक XRP, करीब 16 फीसदी मजबूत हुआ है। टॉप के दो क्रिप्टो में बिटकॉइन एक हफ्ते में 7 फीसदी से अधिक और एथेरियम 4 फीसदी उछला है।


Hindenburg की बढ़ेगी मुश्किलें? रिपोर्ट पर जैक डोरसी की घटी दौलत, कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही Block 

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 28,145.37 डॉलर 1.68%
एथेरियम (Ethereum) 1,798.35 डॉलर 2.45%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.14%
बीएनबी (BNB) 323.58 डॉलर (-) 0.75%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 0.9995 डॉलर 0.04%
एक्सआरपी (XRP) 0.4288 डॉलर (-) 3.33%
कार्डानो (Cardano) 0.3627 डॉलर (-) 3.03%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.07555 डॉलर (-) 0.88%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.12 डॉलर (-) 0.10%
सोलाना (Solana) 21.77 डॉलर 0.31%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

अप्रैल से हट जाएगा फ्री का ब्लू टिक, Twitter का बड़ा फैसला

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5562 करोड़ डॉलर (4.58 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 17.18% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.16 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.29 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।