Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बहुत सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो-डोजेक्वॉइन (Dogecoin) और सोलाना (Solana) में एक फीसदी से अधिक हलचल है और ये दोनों भी रेड जोन में हैं। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह लगभग फ्लैट है। एक बिटकॉइन अभी 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 29,375.04 डॉलर (24.42 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की भी चमक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.02% की मामूली गिरावट आई है और यह 1.17 लाख करोड़ डॉलर (97.25 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
