Get App

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में कोहराम, BitCoin में गिरावट लेकिन मार्केट में बढ़ी हिस्सेदारी, चेक करें बाकी करेंसीज का हाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बहुत फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो रेड जोन में हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह कमजोर तो हुआ है लेकिन मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 24,750.31 डॉलर (20.50 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 21, 2023 पर 4:17 PM
Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में कोहराम, BitCoin में गिरावट लेकिन मार्केट में बढ़ी हिस्सेदारी, चेक करें बाकी करेंसीज का हाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.18 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.63 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बहुत फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो रेड जोन में हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह कमजोर तो हुआ है लेकिन मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 24,750.31 डॉलर (20.50 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी डेढ़ फीसदी से अधिक टूटा है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.42 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.12 लाख करोड़ डॉलर (92.76 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो-टेथर (Tether) और यूएसडी कॉइन (USD Coin) रेड जोन में है। हालांकि इनमें भी गिरावट मामूली ही है। सात दिनों में सबसे अधिक पॉलीगॉन (Polygon) मजबूत हुआ है। यह 21 फीसदी से अधिक उछला है। वहीं टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटकॉइन (BitCoin) सात दिनों में 13 फीसदी और एथेरियम (Ethereum) 11 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें