GST जांच शाखा DGGI (Directorate General of Goods and Services Tax Intelligence) ने वित्त वर्ष 2023-24 में 2.01 लाख करोड़ रुपये की GST चोरी से जुड़े 6,084 मामलों का पता लगाया है। यह राशि 2022-23 के दौरान 4,872 मामलों में पकड़ी गई 1.01 लाख करोड़ रुपये की GST चोरी से दोगुनी है। जांच के दौरान सर्विसेज में ऑनलाइन गेमिंग, BFSI और सामान में लोहा, तांबा, स्क्रैप, अलॉय सेक्टर सबसे अधिक टैक्स चोरी की आशंका वाले सेक्टर्स के रूप में उभरे हैं।
