Get App

कंप्यूटर खरीदने की सोच रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, सरकार ने 9.80% तय किया ब्याज दर

केंद्र सरकार के कर्मचारी कंप्यूटर एडवांस का इस्तेमाल कर इस साल से अब आईपैड भी खरीद सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2022 पर 4:11 PM
कंप्यूटर खरीदने की सोच रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, सरकार ने 9.80% तय किया ब्याज दर
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023 के लिए कंप्यूटर एडवांस की ब्याज दर तय की

केंद्र सरकार के जो कर्मचारी कंप्यूटर एडवांस का लाभ उठाकर कंप्यूटर खरीदने पर विचार कर रहे हैं, उनके लिए एक जरूरी खबर है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कंप्यूटर एडवांस की ब्याज दर तय कर दी है। मिनिस्ट्री ऑफ कम्यूनिकेशन के तहत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट की तरफ से जारी एक ऑफिस मेमोरंडम के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023 में कंप्यूटर एडवांस के लिए ब्याज दर 9.80 फीसदी वार्षिक तय की गई है।

ऑफिस मेमोरंडम में कहा गया है, "यह सूचित किया जाता है कि कंप्यूटर खरीदने के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को जो स्वीकृत एडवांस दिए जाएंगे, उसके लिए इस वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक की ब्याज दर 9.80 फीसदी वार्षिक है।"

इसके अलावा केंद्र सरकार ने कंप्यूटर एडवांस के नियमों में संसोधन भी किया है। अब केंद्र सरकार के कर्मचारी इस कंप्यूटर एडवांस का इस्तेमाल कर 9.80 फीसदी सालाना की दर से आईपैड भी खरीद सकते हैं। अभी तक उन्हें इस मद से आईपैड खरीदने की इजाजत नहीं थी। वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर ने इस संबंध में एक ऑफिस मेमोरंडम भी जारी किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें