ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's) ने साल 2024 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ रेट (GDP Growth Rate) अनुमान को बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले रेटिंग एजेंसी ने 2024 में भारतीय इकोनॉमी के 6.1 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया था। साल 2023 में भारत के आर्थिक आंकड़े उम्मीद से कहीं बेहतर रहे हैं, जिसकी वजह से मूडीज ने GDP ग्रोथ रेट का अनुमान बढ़ाया है। साल 2023 की दिसंबर तिमाही में भारत का वास्तविक जीडीपी (ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट) ग्रोथ रेट सालाना आधार पर 8.4 प्रतिशत रहा है। वहीं पूरे साल 2023 में भारतीय इकोनॉमी 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी।
