हर हफ्ते सिर्फ 5 दिन खुलेंगे बैंक! वित्त मंत्रालय से जल्द मिल सकती है मंजूरी

सरकारी बैंक के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकारी बैंकों को जल्द ही हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम की इजाजत दी जा सकती है। हमारे सहयोगी चैनल CNBC Awaaz ने एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि वित्त मंत्रालय जल्द ही इस प्रस्ताव पर मुहर लगा सकता है। फिलहाल सरकारी बैंकों में रविवार के अलावा हर दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है

अपडेटेड May 03, 2023 पर 7:04 PM
Story continues below Advertisement
IBA ने सरकारी बैंकों में 5 दिन काम और 2 दिन छुट्टी का प्रस्ताव भेजा था

सरकारी बैंक के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकारी बैंकों को जल्द ही हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम की इजाजत दी जा सकती है। हमारे सहयोगी चैनल CNBC Awaaz ने एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि वित्त मंत्रालय जल्द ही इस प्रस्ताव पर मुहर लगा सकता है। इससे पहले खबर आई थी कि इंडियन बैंकएसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज (UFBEs) ने 5 दिन के कार्य सप्ताह के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमति जता दी है। हालांकि इसके लिए बैंकों को रोजाना अपने काम के घटे में 40 मिनट की बढ़ोतरी करनी होगी।

फिलहाल सरकारी बैंकों को रविवार के अलावा हर दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। जबकि हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। अगर किसी महीने में 5 शनिवार आते हैं, तो उस दिन भी बैंक खुले रहते हैं।

CNBC-आवाज की रिपोर्ट के मुताबिक, IBA ने सरकारी बैंकों में 5 दिन काम और 2 दिन छुट्टी का प्रस्ताव भेजा था। यानी बैंक हर सोमवार से शुक्रवार तक खुले रहेंगे, जबकि हर शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही वेज बोर्ड रिवीजन के साथ नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।


यह भी पढें- Share Market: शेयर बाजार में निवेशकों के ₹53,000 करोड़ डूबे, 6 दिन के मुनाफे के बाद लगा झटका

इस बीच, मई के महीने में पूरे भारत में बैंक 11 दिनों के लिए बंद रहेंगे। बुद्ध पूर्णिमा और महाराणा प्रताप जयंती सहित विभिन्न त्योहारों के कारण मई में कई छुट्टियां पड़ रही हैं। मई में अगर आप किसी काम से बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें किसी भी असुविधा से बचने के लिए बैंक के हॉलिडे कैलेंडर को चेक कर लेना चाहिए।

हालांकि इन 11 दिनों में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों के लिए मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेगी और वे ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। साथ ही ग्राहक एटीएम मशीनों और बैंकिंग कियोस्क पर भी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इससे पहले अप्रैल में गुड फ्राइडे, अंबेडकर जयंती और ईद-उल-फितर जैसे त्योहारों के कारण करीब 15 बैंक छुट्टियां पड़ी थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।