Get App

IDBI बैंक के निजीकरण और IBC में रिफॉर्म्स पर होगा नई सरकार का फोकस

IDBI Bank के विनिवेश की प्रक्रिया लंबे समय से जारी है। इसमें सरकार और LIC में अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं। बैंकर्स का कहना है कि इस प्रक्रिया के अगले वित्त वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है। उधर, नई सरकार IBC में रिफॉर्म्स कर इसे और इफेक्टिव बनाने की कोशिश करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2024 पर 3:11 PM
IDBI बैंक के निजीकरण और IBC में रिफॉर्म्स पर होगा नई सरकार का फोकस
सरकार और LIC आईडीबीआई बैंक में करीब 61 फीसदी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

केंद्र में बनने वाली नई सरकार बैंकिंग सेक्टर में बड़े रिफॉर्म्स करेगी। इसमें आईडीबीआई बैंक में विनिवेश और इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) में बदलाव शामिल होंगे। बैंकर्स ने यह कहा है। एक सरकारी बैंक के एग्जिक्यूटिव ने कहा कि लंबे समय से आईडीबीआई बैंक के निजीकरण की कोशिश जारी है। फाइनेंशियल ईयर 2024-25 इस प्रोसेस के पूरा हो जाने की संभावना है। RBI के पूर्व डिप्टी गवर्नर चंदन सिन्हा ने बताया कि FY25 में आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी बेचने पर नई सरकार का फोकस हो सकता है। बैंकर्स का यह भी कहना है कि आईबीसी को मजबूत बनाने वाले रिफॉर्म्स पर भी नई सरकार का जोर हो सकता है।

IBC में सुधार की जरूरत

एक प्राइवेट बैंक के सीनियर अफसर ने कहा, "आईबीसी (IBC) से बैंकों की रिकवरी की कोशिश को मजबूती मिली है। लेकिन, अभी इसमें सुधार करने की गुंजाइश बाकी है।" डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सेक्रेटरी तुहिन कांत पांडेय ने 4 फरवरी को मीडिया से बातचीत में कहा था कि सरकार आईडीबीआई बैंक में स्ट्रेटेजिक सेल अगले वित्त वर्ष में पूरा कर लेगी।

आईडीबीआई बैंक में विनिवेश की प्रक्रिया जारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें