Get App

IIP Growth: देश के औद्योगिक उत्पादन में पिछले 18 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट, अगस्त में माइनस 0.8% रही IIP ग्रोथ

देश का औद्योगिक उत्पादन (IIP) अगस्त में घटकर माइनस 0.8 फीसदी (-0.8%) रहा, जो इसका पिछले 18 महीनों का सबसे निचला स्तर है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 12, 2022 पर 8:19 PM
IIP Growth: देश के औद्योगिक उत्पादन में पिछले 18 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट, अगस्त में माइनस 0.8% रही IIP ग्रोथ
IIP growth: जुलाई में देश का औद्योगिक उत्पादन 2.2 फीसदी बढ़ा था

देश का औद्योगिक उत्पादन (IIP) अगस्त में घटकर माइनस 0.8 फीसदी (-0.8%) रहा, जो इसका पिछले 18 महीनों का सबसे निचला स्तर है। नेशनल स्टैटिस्टिक ऑर्गनाइजेशन (NSO) ने बुधवार 12 अक्टूबर को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। इससे पहले जुलाई में देश का औद्योगिक उत्पादन 2.2 फीसदी बढ़ा था। वहीं पिछले साल अगस्त में भी औद्योगिक उत्पादन 13 प्रतिशत बढ़ा था।

औद्योगिक उत्पादन में ग्रोथ को औद्योगिक उत्पादन सूचकांक या इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) के जरिए मापा जाता है।

अगस्त महीने की IIP ग्रोथ (-0.8% ) अर्थशास्त्रियों के अनुमानों से कम है। मनीकंट्रोल के एक पोल में 16 अर्थशास्त्रियों ने IIP ग्रोथ के अगस्त महीने में घटकर 1.7 फीसदी पर रहने का अनुमान जताया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें