Indeed Layoff : अमेरिका की जॉब सर्च प्लेटफॉर्म Indeed ने कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी अपने 2200 कर्मचारियों को बाहर करने वाली है। यह कंपनी के वर्कफोर्स के 15 फीसदी के बराबर है। इस तरह मंदी के डर से छंटनी करने वाली कंपनियों की लिस्ट में अब Indeed भी शामिल हो गई है। इसके पहले भी हाल ही में Amazon, Microsoft और फेसबुक समते कई बड़ी-छोटी कंपनियों ने छंटनी की है। बता दें कि कंपनियों ने महामारी के दौरान काम बढ़ने से अधिक लोगों को हायर कर लिया था, लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद अब कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
