Get App

Core Sectors Growth: इकोनॉमी के मोर्चे पर अच्छी खबर, देश के 8 कोर सेक्टर्स का ग्रोथ सितंबर में 7.9% बढ़ा

Core Sectors Growth: देश के 8 सबसे प्रमुख सेक्टर्स में 6 का उत्पादन सितंबर महीने में बढ़ा है, वहीं क्रूड ऑयल और नैचुरल गैस का उत्पादन घटा है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 31, 2022 पर 6:30 PM
Core Sectors Growth: इकोनॉमी के मोर्चे पर अच्छी खबर, देश के 8 कोर सेक्टर्स का ग्रोथ सितंबर में 7.9% बढ़ा
Core Sectors Growth: कोयले का उत्पादन सितंबर में सबसे अधिक 12 फीसदी बढ़ा है

देश के 8 प्रमुख सेक्टर्स (8 Core Sectors) का उत्पादन सितंबर महीने में 7.9 फीसदी बढ़ा है। इससे पहले अगस्त महीने में देश का कोर सेक्टर्स ग्रोथ 4.1 फीसदी रहा था। जबकि पिछले साल सितंबर में कोर सेक्टर्स का ग्रोथ 5.4 फीसदी रहा था। सोमवार 31 अक्टूबर को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

बता दें कि देश के 8 प्रमुख सेक्टर्स में कोयला (Coal), क्रूड ऑयल (Crude Oil), नैचुरल गैस (Natural Gas), रिफाइनरी प्रोडक्ट (Refinery Products), स्टील (Steel), सीमेंट (Cement), फर्टिलाइजर्स (Fertilisers) और बिजली (Electricity) आते हैं।

सितंबर महीने में इन 8 सेक्टर्स में से 6 के उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की है। इन सेक्टर्स में कोयला, रिफाइनरी प्रोडक्ट, बिजली, फर्टिलाइजर्स, सीमेंट और स्टील शामिल है।

कोयला सेक्टर का उत्पादन सितंबर में सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़ा है। वहीं बिजली उत्पादन में सितंबर महीने में 11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें