भारतीय का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) 31 मार्च को समाप्त हफ्ते के दौरान अपने आठ महीने के उच्च स्तर से 32.9 करोड़ डॉलर गिरकर 578.45 अरब डॉलर पर गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार 7 अप्रैल को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। इस गिरावट के पीछे मुख्य देश के गोल्ड रिजर्व भंडार (Gold Reserves) में कमी आना रहा। इससे पहले लगातार 2 हफ्ते देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी देखने को मिली थी और 24 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में यह 5.98 अरब डॉलर बढ़कर 578.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
