India Economy: भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) ने अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया है। मॉर्गन स्टैनली ने बताया कि भारत का GDP (ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट) इस समय करीब 3.4 लाख करोड़ डॉलर का है, जो अगले 10 सालों में बढ़कर 8.5 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की GDP का साइज हर साल करीब 400 अरब डॉलर बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में अमेरिका और चीन को छोड़कर किसी और देश की जीडीपी में इतना इजाफा इस समय नहीं हो रहा है।
