Get App

Export Data: फरवरी में लगातार तीसरे महीने घटा देश का निर्यात, व्यापार घाटा कम होकर 17.43 अरब डॉलर पर

Export-Import Data: दुनिया भर में मांग कम होने के कारण फरवरी महीने में भारत का निर्यात 8.8 फीसदी घटकर 33.88 अरब डॉलर पर आ गया। पिछले साल फरवरी में यह आंकड़ा 37.15 अरब डॉलर था। यह लगातार तीसरा महीना है, जब देश के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है। कॉमर्स मिनिस्ट्री की ओर से बुधवार 15 मार्च को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 15, 2023 पर 6:31 PM
Export Data: फरवरी में लगातार तीसरे महीने घटा देश का निर्यात, व्यापार घाटा कम होकर 17.43 अरब डॉलर पर
फरवरी में देश का आयात 8.21 फीसदी घटकर 51.31 अरब डॉलर रहा

Export-Import Data: दुनिया भर में मांग कम होने के कारण फरवरी महीने में भारत का निर्यात 8.8 फीसदी घटकर 33.88 अरब डॉलर पर आ गया। पिछले साल फरवरी में यह आंकड़ा 37.15 अरब डॉलर था। यह लगातार तीसरा महीना है, जब देश के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है। कॉमर्स मिनिस्ट्री की ओर से बुधवार 15 मार्च को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। हालांकि फरवरी में देश का व्यापार घाटा कम होकर 17.43 अरब डॉलर रहा। ऐसा आयात कम होने के चलते हुआ। आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में देश का आयात 8.21 फीसदी घटकर 51.31 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल इसी महीने में 55.9 अरब डॉलर था।

मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों (अप्रैल-फरवरी 2023) के दौरान देश का कुल मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 7.5 फीसदी बढ़कर 405.94 अरब डॉलर रहा। वहीं इस दौरान आयात 18.82 फीसदी बढ़कर 653.47 अरब डॉलर हो गया।

दिसंबर 2022 में देश का निर्यात सालाना आधार पर 6.58 फीसदी घटकर 32.91 अरब डॉलर रह गया था। फरवरी 2022 में व्यापार घाटा 18.75 अरब डॉलर था। जनवरी 2022 में व्यापार घाटा 17.42 अरब डॉलर को छू गया था।

कॉमर्स सेक्रेटरी सुनील बर्थवाल ने कहा कि अभी तक के रुझानों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वित्त वर्ष 2023 में भारत का गुड्स एंड सर्विसेज एक्सपोर्ट 750 अरब डॉलर को पार कर जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें