Get App

IndiGo के 35 विमान अगले तिमाही से नहीं भरेंगे उड़ान, इंजन में है दिक्कत, जानें पूरा मामला

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन, इंडिगो (IndiGo) को अगली तिमाही में करीब 35 विमानों को खराबी के कारण खड़ा करना पड़ सकता है। एयरलाइन ने कहा कि उसके प्रारंभिक आकलन और इंजन पाउडर मेटल के मुद्दे पर प्रैट एंड व्हाइटनी (Pratt & Whitney) से मिली जानकारी के मुताबिक, उसे उम्मीद है कि जनवरी-मार्च तिमाही या 2023-24 की चौथी तिमाही में 35 विमानों को खड़ा किया जाएगा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 07, 2023 पर 9:58 PM
IndiGo के 35 विमान अगले तिमाही से नहीं भरेंगे उड़ान, इंजन में है दिक्कत, जानें पूरा मामला
Pratt & Whitney ने अपने इंजन में मौजूद खामी के बारे में पहली बार जुलाई बताया था

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन, इंडिगो (IndiGo) को अगली तिमाही में करीब 35 विमानों को खराबी के कारण खड़ा करना पड़ सकता है। एयरलाइन ने मंगलवार 7 नवंबर को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह बताया। एयरलाइन ने कहा कि उसके प्रारंभिक आकलन और इंजन पाउडर मेटल के मुद्दे पर प्रैट एंड व्हाइटनी (Pratt & Whitney) से मिली जानकारी के मुताबिक, उसे उम्मीद है कि जनवरी-मार्च तिमाही या 2023-24 की चौथी तिमाही में 35 विमानों को खड़ा किया जाएगा।

इंडिगो सप्लाई चेन के मोर्च पर दिक्कतों के चलते पहले ही अपने कुछ विमानों को खड़ा कर चुकी है और अब इस लिस्ट में 35 विमान और जुड़ जाएंगे। बता दें कि इंडिगो के पास 334 विमानों का बेड़ा है। इसमें से 176 A320नियो को एयरलाइन ऑपरेट करती हैं। वहीं P&W इंजन मुद्दे के चलते करीब 40 विमान खड़े हैं।

प्रैट एंड व्हिटनी की मूल कंपनी, आरटीएक्स कॉर्प ने सितंबर में कहा की थी कि वह अपने हालिया इंजन जांच का दायरा बढ़ाएगी। कंपनी ने अपने इंजन में मौजूद खामी के बारे में पहली बार जुलाई बताया था। यह समस्या कुछ प्रैट एंड व्हिटनी के कुछ लोकप्रिय गियर वाले टर्बोफैन इंजनों को बनाने में इस्तेमाल होने मेटल पाउडर में मौजूदा खामियों से होती होती है। इसके चलते इंजन में दरार भी हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें