Get App

Inox Wind Q1 Results: 1 महीने स्टॉक 21% गिरा स्टॉक; अब मुनाफा 134% बढ़ा, रेवेन्यू और मार्जिन में भी उछाल

Inox Wind Q1 Results: Inox Wind ने जून तिमाही में अब तक का सबसे ऊंचा शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। रेवेन्यू बढ़ने के साथ मार्जिन बेहतर हुआ। स्टॉक पिछले 1 महीने में 21% गिरा है। जानिए रिजल्ट की पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 14, 2025 पर 6:20 PM
Inox Wind Q1 Results: 1 महीने स्टॉक 21% गिरा स्टॉक; अब मुनाफा 134% बढ़ा, रेवेन्यू और मार्जिन में भी उछाल
Inox Wind की ऑर्डर बुक लगभग 3.1 गीगावाट रही।

Inox Wind Q1 Results: विंड एनर्जी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर Inox Wind Ltd ने गुरुवार, 14 अगस्त को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1FY26) के नतीजे घोषित किए। इसमें कंपनी ने अब तक का सबसे ऊंचा तिमाही शुद्ध मुनाफा दर्ज किया और सभी प्रमुख वित्तीय पैमानों पर मजबूत प्रदर्शन किया।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 134% सालाना आधार पर बढ़कर ₹97.3 करोड़ रहा, जबकि इस दौरान ₹40 करोड़ का डिफर्ड टैक्स चार्ज (एक नॉन-कैश अकाउंटिंग एडजस्टमेंट) भी शामिल था। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹41.6 करोड़ था। टैक्स से पहले मुनाफा (PBT) 167% बढ़कर ₹138 करोड़ रहा। टैक्स के बाद नकद मुनाफा (Cash Profit) 168% उछलकर ₹186 करोड़ पर पहुंच गया।

रेवेन्यू और मार्जिन का हाल

ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 29.2% सालाना वृद्धि के साथ ₹826.3 करोड़ पर पहुंच गया। यह पिछले साल की समान तिमाही में ₹639.6 करोड़ था। EBITDA 36.5% बढ़कर ₹183.8 करोड़ हो गया। EBITDA मार्जिन 100 बेसिस प्वाइंट से ज्यादा बढ़कर 22.2% पर पहुंच गया, जो पिछले साल 21% था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें