Credit Cards

Jet Airways के फाउंडर नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

Anita Goyal Died: साल 2015 से, अनीता गोयल जेट एयरवेज में नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट बन गईं लेकिन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा बनी रहीं। बंबई हाई कोर्ट ने 6 मई को नरेश गोयल को मेडिकल बेसिस पर 2 महीने के लिए अंतरिम जमानत दी थी। गोयल को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सितंबर 2023 में गिरफ्तार किया था।

अपडेटेड May 16, 2024 पर 10:09 AM
Story continues below Advertisement
अनीता गोयल जेट एयरवेट के संचालन से गहन रूप से जुड़ी हुई थीं।

Anita Goyal Death: बंद हो चुकी एयरलाइन जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का 16 मई को सुबह करीब 3 बजे निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। अनीता गोयल जेट एयरवेज के संचालन से गहन रूप से जुड़ी हुई थीं और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट थीं। साल 2015 से, वह नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट बन गईं लेकिन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा बनी रहीं।

बंबई हाई कोर्ट ने 6 मई को नरेश गोयल को मेडिकल बेसिस पर 2 महीने के लिए अंतरिम जमानत दी थी। गोयल को प्रवर्तन निदेशालय ने जेट एयरवेज को कैनरा बैंक से मिले 538.62 करोड़ रुपये की राशि की मनी लॉन्ड्रिंग कर गबन करने के मामले में सितंबर 2023 में गिरफ्तार किया था। उनकी पत्नी को ईडी ने आरोप पत्र दाखिल करने के बाद नवंबर 2023 में गिरफ्तार किया था। हालांकि अनीता गोयल को उसी दिन विशेष अदालत ने उनकी उम्र और सेहत को देखते हुए जमानत दे दी थी।

बंबई हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत के लिए गोयल को 1 लाख रुपये का मुचलका भरने और अधीनस्थ अदालत की इजाजत के बिना मुंबई से बाहर नहीं जाने का आदेश ​दिया गया था। वह अभी अपने मुंबई स्थित आवास पर हैं। 75 वर्षीय गोयल ने मेडिकल और मानवीय आधार पर अंतरिम जमानत देने की गुहार लगाई थी क्योंकि वह और उनकी पत्नी अनीता गोयल दोनों कैंसर से पीड़ित हैं। विशेष अदालत ने फरवरी में गोयल की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी लेकिन उन्हें उनकी पसंद के निजी अस्पताल में भर्ती होने और इलाज कराने की अनुमति दे दी थी। नरेश गोयल ने इसके बाद हाई कोर्ट का रुख किया।


Work from Home जारी रखा तो जा सकती है नौकरी, जानिए Cognizant ने एंप्लॉयीज से क्या कहा है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।