Layoff News: छंटनी की मार अभी भी एंप्लॉयीज पर पड़ रही है। चेन्नई की सॉफ्टवेयर-ऐज-अ-सर्विस (SaaS) फर्म किसफ्लो (Kissflow) में भारी पैमाने पर एंप्लॉयीज की छंटनी हुई है। किसफ्लो ने 45-50 एंप्लॉयीज की छंटनी की है जो इसके वर्कफोर्स का करीब 15 फीसदी है। इसकी मार सेल्स, मार्केटिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट के एंप्लॉयीज से पड़ा है। इन सभी एंप्लॉयीज की छुट्टी प्रोडक्ट के बंद होने और एनुअल परफॉरमेंस रिव्यूज के बाद की गई है। कंपनी के फाउंडर और सीईओ सुरेश संबंडम ने मनीकंट्रोल से बातचीत में इस छंटनी की पुष्टि कर दी। इस छंटनी के पहले कंपनी के 400 से अधिक एंप्लॉयीज पेरोल पर थे। जो छंटनी हुई है, उसका असर भारत, अमेरिका और यूएई के एंप्लॉयीज पर पड़ा है लेकिन अमेरिका और यूएई में 5 से कम एंप्लॉयीज को निकाला गया है।
