मार्केट कैप के हिसाब से अब महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) टाटा मोटर्स (Tata Motors) को पछाड़ कर देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन कंपनी हो गई है। शेयरों में अधिक उछाल के दम पर 1.64 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ यह टाटा मोटर्स से आगे निकल गई है जबकि टाटा मोटर्स का मार्केट कैप 1.47 लाख करोड़ रुपये है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी वाहन कंपनी मारुति सुजुकी है और इसका मार्केट कैप 2.65 लाख करोड़ रुपये है तो ओवरऑल सभी कंपनियों में सबसे बड़ी रिलायंस है जिसका मार्केट कैप 17.5 लाख करोड़ रुपये है।
