Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में अच्छी तेजी, BitCoin आया 23 हजार डॉलर के नीचे

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रूझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ तीन क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं लेकिन तेजी सिर्फ एक में ही शानदार है। बाकी दो क्रिप्टो लगभग फ्लैट भाव पर हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह कमजोर होकर 23 हजार डॉलर के नीचे फिसल गया है

अपडेटेड Jan 31, 2023 पर 4:49 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.20 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.37 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रूझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ तीन क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं लेकिन तेजी सिर्फ एक में ही शानदार है। बाकी दो क्रिप्टो लगभग फ्लैट भाव पर हैं जबकि डॉजकॉइन (Dogecoin) में 6 फीसदी से अधिक उछाल है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह कमजोर होकर 23 हजार डॉलर के नीचे फिसल गया है। एक बिटकॉइन अभी 1.66 फीसदी की गिरावट के साथ 22,884.84 डॉलर (18.75 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 1 फीसदी से अधिक गिरकर 1600 डॉलर के नीचे है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.19 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.04 लाख करोड़ डॉलर (85.21 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Stock Market News: कमजोर मार्केट में भी 5% चढ़ गया यह स्टॉक, लेकिन एक्सपर्ट दे रहे बेचने की सलाह, क्या आपके पोर्टफोलियो में है?


वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो में अच्छी तेजी

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ बाईनेंस यूएसडी (Binance USD), डॉजकॉइन (Dogecoin) और पॉलीगॉन (Polygon) ग्रीन जोन में हैं। हालांकि इसमें से बाईनेंस यूएसडी लगभग फ्लैट भाव पर है। डॉजकॉइन सात दिनों में करीब 3 फीसदी और पॉलीगान 6 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो एक हफ्ते में बिटकॉइन मामूली रूप से कमजोर हुआ है तो एथेरियम में 3 फीसदी से अधिक गिरावट है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 22,884.84 डॉलर (-) 1.66%
एथेरियम (Ethereum) 1,571.53 डॉलर (-) 1.40%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.01%
बीएनबी (BNB) 313.03 डॉलर 0.69%
 यूएसडी कॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.02%
एक्सआरपी (XRP) 0.3999 डॉलर (-) 0.12%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 0.9997 डॉलर (-) 0.05%
कार्डानो (Cardano) 0.3725 डॉलर (-) 1.81%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.09168 डॉलर 6.39%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.08 डॉलर (-) 3.10%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5151 करोड़ डॉलर (4.22 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 7.03% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.20 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.37 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।