मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services) के दोनों प्रमोटरों, मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) और रामदेव अग्रवाल (Raamdeo Agrawal) ने अपनी 5-5 प्रतिशत इक्विटी शेयर को दान करने का फैसला किया है। यह कंपनी की कुल इक्विटी शेयर का 10 प्रतिशत होगा। इस ऐलान के साथ मोतीलाल ओसवाल और रामदेव अग्रवाल ने दिग्गज अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफेट के नक्शे-कदम पर चलने का फैसला किया है, जिन्होंने अपनी अधिकतर वेल्थ को दान करने का ऐलान किया हुआ है। वॉरेन बफेट ने हाल ही में 5 फाउंडेशनों को एक सालाना दान दिया था, जिसके बाद उनकी ओर से दान में दी गई कुल रकम 50 बिलियन डॉलर से अधिक पहुंच गई।
