Mukesh Ambani Genome Test: अरबपति मुकेश अंबानी का समूह जेनेटिक मैपिंग के काम में उतरने जा रहा है। दरअसल, समूह भारत के बढ़ते कंज्यूमर मार्केट में 23andMe जैसे अमेरिकी स्टार्टअप्स की अगुआई में शुरू किए गए हेल्थकेयर के ट्रेंड को और ज्यादा किफायती बनाना चाहता है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज प्रा. के सीईओ रमेश हरिहरन ने कहा कि एनर्जी से ई-कॉमर्स तक में सक्रिय समूह 12,000 रुपये (145 डॉलर) के जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट के साथ कुछ हफ्तों के भीतर इस क्षेत्र में कदम रख देगा। स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज प्रा. ने ही इस प्रोडक्ट को विकसित किया है।
