Ola Electric: ओला दिवाली पर 80,000 रुपये से कम में लॉन्च करेगी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या होगा खास

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री में तेजी आई है, लेकिन आग की कुछ घटनाओं ने खरीदारों को पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया है

अपडेटेड Oct 09, 2022 पर 9:39 PM
Story continues below Advertisement
ओला का दावा है कि वह एक दिन में 1,000 स्कूटर बेचती है

Ola Electric: भाविश अग्रवाल की ओला इलेक्ट्रिक भारत में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बना रही है जो S1 का कम कीमत वाला वेरिएंट होगा। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार, नए स्कूटर की कीमत 80,000 रुपये से कम होगी, जिससे यह देश में सबसे उचित कीमत वाले इलेक्ट्रिक-स्कूटर में से एक बन जाएगा।

नए स्कूटर के फंक्शन S1 के समान होने की उम्मीद है। कंपनी के मूवओएस सॉफ्टवेयर (MoveOS software) का उपयोग करना जारी रखेगा। आपको बता दें कि पिछले साल ओला इलेक्ट्रिक ने भारतीय मार्केट में 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था।

ये भी पढ़ें- Zomato Down? क्या आप भी ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैं, यूजर्स कर रहे हैं शिकायत


कंपनी के मौजूदा उत्पादों Ola S1 और S1 Pro में सबसे लोकप्रिय MoveOS फीचर्स जैसे म्यूजिक प्लेबैक, नेविगेशन, कंपेनियन एप्लिकेशन और रिवर्स मोड शामिल हैं। ओला का दावा है कि वह एक दिन में 1,000 स्कूटर बेचती है।

हालांकि, भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाओं ने कुछ खरीदारों के बीच सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है। भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री में तेजी आई है, लेकिन आग की कुछ घटनाओं ने कुछ संभावित खरीदारों को पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया है।

भले ही अधिकांश लोग अभी भी पेट्रोल वाली मोटरसाइकिलों पर भीड़-भाड़ वाली भारतीय सड़कों पर यात्रा करते हैं। लेकिन ई-स्कूटर की तेजी से बढ़ रही बिक्री भारत में इलेक्ट्रिक सेक्टर में क्रांति ला सकती है। ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी उतरने की घोषणा की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।