Olx Layoffs: ओएलएक्स में इस साल दूसरी बार हुई छंटनी, 800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Olx Layoffs: पूरी दुनिया में नए जमाने की टेक कंपनियों की ओर से छंटनी का सिलसिला जारी है। इस लिस्ट में अब ओएलएक्स (Olx) का नाम भी जुड़ गया है, जिसने अपने करीब 8,00 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। ओएलएक्स (Olx), इस्तेमाल किए गए चीजों को खरीदने-बेचने का प्लेटफॉर्म मुहैया कराने वाली एक लोकप्रिय कंपनी है

अपडेटेड Jun 21, 2023 पर 6:05 PM
Story continues below Advertisement
नीदरलैंड मुख्यालय वाली Olx का दुनिया के करीब 30 देशों में कारोबार है

Olx Layoffs: पूरी दुनिया में नए जमाने की टेक कंपनियों की ओर से छंटनी का सिलसिला जारी है। इस लिस्ट में अब ओएलएक्स (Olx) का नाम भी जुड़ गया है, जिसने अपने करीब 8,00 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। ओएलएक्स (Olx), इस्तेमाल किए गए चीजों को खरीदने-बेचने का प्लेटफॉर्म मुहैया कराने वाली एक लोकप्रिय कंपनी है। कंपनी ने लागत घटाने के लिए ग्लोबल लेवल पर अपने कर्मचारियों की संख्या घटाने का ऐलान किया था, जिसके चलते यह छंटनी हुई है। टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने हाल ही में अपने ऑटोमोटिव बिजनेस यूनिट, ओलएक्स ऑटो (Olx Autos) को कई देशों में बंद करने का ऐलान किया था और सबसे अधिक छंटनी इसी डिपार्टमेंट से हुई है।

नीदरलैंड मुख्यालय वाली इस कंपनी का दुनिया के करीब 30 देशों में कारोबार है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को छंटनी के बारे में जानकारी दे दी है। TechCruch की रिपोर्ट के अनुसार छंटनी किसी खास देश या डिपार्टमेंट तक सीमित नहीं है।

इस बीच OLX ने एक बयान में कहा, "इस प्रक्रिया के चलते, यह साफ हो गया कि किसी देश के स्थानीय बाजारों में मौजूद क्षमता को देखते हुए ही उस देश में बिक्री पर ध्यान देना सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें चिली में फाइनेंसिंग बिजनेस और भारत, इंडोनेशिया व तुर्की में Olx क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म और ऑटो ट्रांजैक्शन बिजनेस दोनों शामिल हैं।"


यह भी पढ़ें- Missing Titanic sub : लापता पनडुब्बी Titan में सवार यात्रियों में पाकिस्तानी अरबपति कारोबारी और उनका बेटा भी

हालांकि कंपनी को दूसरे देशों में संभावित खरीदार या निवेशक नहीं मिले। इसके चलते उसे अर्जेंटीना, मैक्सिको और कोलंबिया में अपनी ऑटो सर्विस को बंद करना पड़ा। ओएलएक्स ऑटो इन बाजारों में वाहनों की बिक्री जारी रखेगा, लेकिन कोई नए ट्रांजैक्शन नहीं स्वीकार किए जाएंगे।

प्रॉसस की 31 मार्च तक की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, उसके क्लासीफाइड बिजनेस, खासतौर से Olx में कुल 11,375 कर्मचारी थे। इससे पहले Olx ने जनवरी में भी दुनिया भर से अपने 1,500 कर्मचारियों की छंटनी का ऐसान किया था। इस तरह से साल 2023 में Olx ने दूसरी बार छंटनी का ऐलान किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।