Olx Layoffs: पूरी दुनिया में नए जमाने की टेक कंपनियों की ओर से छंटनी का सिलसिला जारी है। इस लिस्ट में अब ओएलएक्स (Olx) का नाम भी जुड़ गया है, जिसने अपने करीब 8,00 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। ओएलएक्स (Olx), इस्तेमाल किए गए चीजों को खरीदने-बेचने का प्लेटफॉर्म मुहैया कराने वाली एक लोकप्रिय कंपनी है। कंपनी ने लागत घटाने के लिए ग्लोबल लेवल पर अपने कर्मचारियों की संख्या घटाने का ऐलान किया था, जिसके चलते यह छंटनी हुई है। टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने हाल ही में अपने ऑटोमोटिव बिजनेस यूनिट, ओलएक्स ऑटो (Olx Autos) को कई देशों में बंद करने का ऐलान किया था और सबसे अधिक छंटनी इसी डिपार्टमेंट से हुई है।
