PC Jeweller Share Price: चार बैंकों ने भेजा पीसी ज्वैलर को नोटिस, शेयर लोअर सर्किट पर हुए बंद, समझें पूरा मामला

PC Jeweller Share Price: ज्वैलरी सेक्टर की दिग्गज कंपनी पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) को चार बैंकों से लोन वापस करने का नोटिस मिला है। पीसी ज्वैलर को आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank), इंडियन बैंक (Indain Bank), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) और करूर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) के कंसोर्टियम से लोन मिला है। अब ये बैंक इसे वापस करने को नोटिस भेज रहे हैं

अपडेटेड Feb 07, 2023 पर 6:23 PM
Story continues below Advertisement
PC Jeweller ने पिछले साल अक्टूबर में जानकारी दी थी कि यह दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2022 में बैंक और वित्तीय संस्थानों से 3466.28 करोड़ रुपये के लोन फैसिलिटीज पर डिफॉल्ट कर गई यानी इस आउटस्टैंडिंग लोन को कंपनी चुका नहीं पाई। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने यह जानकारी दी थी।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    PC Jeweller Share Price: ज्वैलरी सेक्टर की दिग्गज कंपनी पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) को चार बैंकों से लोन वापस करने का नोटिस मिला है। पीसी ज्वैलर को आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank), इंडियन बैंक (Indain Bank), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) और करूर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) के कंसोर्टियम से लोन मिला है। अब ये बैंक इसे वापस करने को नोटिस भेज रहे हैं। इसके अलावा पीसी ज्वैलर पहले ही कंसोर्टियम लेंडर SBI से कानूनी लड़ाई लड़ रही है। इसका असर शेयरों पर भी दिखा और यह 39.15 रुपये के लोअर सर्किट पर बंद हुआ है।

    SBI से कानूनी लड़ाई में अगली सुनवाई 28 फरवरी को

    पीसी ज्वैलर ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि लीड बैंक एसबीआई के साथ उसकी कानूनी लड़ाई जारी है और डेट रिकवरी अपीलेट ट्रिब्यूनल (DRAT) में आज 7 फरवरी 2023 को इसकी सुनवाई हुई। इस मामले की अगली सुनवाई 28 फरवरी 2023 को होगी। पीसी ज्वैलर के मुताबिक इसके अलावा कंसोर्टियम के चार अन्य बैंकों आईडीबीआई बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और करूर वैश्य बैंक ने भी लोन रिकॉल नोटिस जारी किया है। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि उसके प्रीत विहार, पीतमपुरा और किंग्सवे कैंप को छोड़ बाकी सभी शोरूम खुले हैं। जो तीनों जगहों को शोरूम बंद हैं, वे सभी दिल्ली में हैं।


    Ashish Kacholia Portfolio: मल्टीबैगर साबित हुआ यह केमिकल स्टॉक, आशीष कचोलिया ने Q3 में और बढ़ा ली अपनी हिस्सेदारी

    पिछले साल डिफॉल्ट हो गई थी PC Jeweller

    पीसी ज्वैलर ने पिछले साल अक्टूबर में जानकारी दी थी कि यह दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2022 में बैंक और वित्तीय संस्थानों से 3466.28 करोड़ रुपये के लोन फैसिलिटीज पर डिफॉल्ट कर गई यानी इस आउटस्टैंडिंग लोन को कंपनी चुका नहीं पाई। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने यह जानकारी दी थी। कंपनी की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2022 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक ये लोन एसबीआई, पीएनबी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक ने कंपनी को दिया था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।