Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में भारी अफरा-तफरी, BitCoin में गिरावट लेकिन मार्केट में बढ़ी हिस्सेदारी, बाकी करेंसीज का ये रहा हाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज भारी अफरा-तफरी का माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार कोई भी क्रिप्टो ग्रीन जोन में नहीं है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह कमजोर तो हुआ है लेकिन इसका भाव अभी भी 23 हजार डॉलर के पार है और मार्केट में हिस्सेदारी भी मजबूत हुई है

अपडेटेड Jan 30, 2023 पर 4:20 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.26 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.60 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज भारी अफरा-तफरी का माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार कोई भी क्रिप्टो ग्रीन जोन में नहीं है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह कमजोर तो हुआ है लेकिन इसका भाव अभी भी 23 हजार डॉलर के पार है और मार्केट में हिस्सेदारी भी मजबूत हुई है। दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी पिछले 24 घंटे में कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.31 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.05 लाख करोड़ डॉलर (85.56 लाख करोड़ रुपये) पर फिसल गया है।

वीकली सिर्फ तीन क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ तीन क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं जिसमें से बिटकॉइन में ही अच्छी तेजी है। बाकी दोनों क्रिप्टो बीएनबी और कार्डानो में एक फीसदी से कम तेजी है। एक हफ्ते में बिटकॉइन डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है तो दूसरी तरफ एथेरियम में भी ढाई फीसदी से अधिक गिरावट है।


Startup के लिए दो साल की सबसे बुरी जनवरी, Tiger Global ने नहीं लगाया एक भी पैसा, लेकिन आगे के लिए ये है बड़ा प्लान

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 23,260.32 डॉलर (-) 0.68%
एथेरियम (Ethereum) 1,593.90 डॉलर (-) 0.89%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 307.45 डॉलर (-) 1.73%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.02%
एक्सआरपी (XRP) 0.4002 डॉलर (-) 3.25%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
कार्डानो (Cardano) 0.3787 डॉलर (-) 2.84%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.08602 डॉलर (-) 3.71%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.12 डॉलर (-) 3.60%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5537 करोड़ डॉलर (4.52 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 40.37% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.26 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.60 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।