Get App

PhonePe : Indus OS के CEO राकेश देशमुख का इस्तीफा, जानिए डिटेल

Indus OS के CEO राकेश देशमुख ने 2013 में आकाश डोंगरे और सुधीर बंगारामबंदी के साथ कंपनी की शुरुआत की थी। डोंगरे वर्तमान में इंडस ऐपस्टोर के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर हैं जबकि बंगारामबंदी इसके चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के रूप में काम कर रहे हैं

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 02, 2024 पर 10:01 PM
PhonePe : Indus OS के CEO राकेश देशमुख का इस्तीफा, जानिए डिटेल
PhonePe के स्वामित्व वाली कंपनी Indus OS के CEO राकेश देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

PhonePe के स्वामित्व वाली कंपनी Indus OS के CEO राकेश देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के को-फाउंडर देशमुख ने एक दशक के लंबे कार्यकाल के बाद कंपनी छोड़ने का फैसला किया है। देशमुख का अगला कदम क्या होगा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। एक लिंक्डइन पोस्ट में देशमुख ने कहा कि वह "अगली इंपैक्टफुल जर्नी के लिए रिचार्ज करने और तैयार होने के लिए कुछ समय ले रहे हैं।"

यह खबर ऐसे समय में आई है जब Indus ऐपस्टोर आने वाले महीनों में अपना एंड्रॉयड मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस नए ऐप का मुकाबला टेक दिग्गज गूगल (Google) के प्ले स्टोर से होने की उम्मीद जताई जा रही है।

PhonePe ने दी शुभकामनाएं

PhonePe के प्रवक्ता ने कहा, "हम राकेश को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं। आकाश, सुधीर और पूरी इंडस टीम इंडस ऐपस्टोर के लिए साझा विजन को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है, जिसे राकेश ने पिछले एक दशक में विकसित करने में अहम भूमिका निभाई है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें