रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने श्रीराम ग्रुप की कंपनियों की मर्जर योजना को मंजूरी दे दी है। ग्रुप ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि उसे RBI से मर्जर योजना के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल गया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने श्रीराम ग्रुप की कंपनियों की मर्जर योजना को मंजूरी दे दी है। ग्रुप ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि उसे RBI से मर्जर योजना के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल गया है।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कॉरपोरेशन (STFC) ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने 15 जून 2022 का जारी एक लेटर के जरिए मर्जर योजना को कुछ सामान्य शर्तों के साथ नो-ऑब्जेक्शन जारी किया है, जिनका आम तौर पर इस तरह की मंजूरी के लिए पालन करना होता है।"
इस बीच गुरुवार को श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस और श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस के शेयर लाल निशान में बंद हुए। Shriram Transport Finance के शेयर एनएसई पर 0.81 फीसदी गिरकर 1,140.70 रुपये पर बंद हुए। वहीं Shriram City Union Finance के शेयर एनएसई पर 1.07 फीसदी फिसलकर 1,630.10 रुपये के भाव पर बंद हुए।
बता दें श्रीराम ग्रुप ने पिछले साल दिसंबर में अपने कॉरपोरेट ढांचे मे बड़े बदलाव का ऐलान किया था। इसके तहत श्रीराम कैपिटल लिमिटेड (SCL) और श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस का श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड में मर्जर का घोषणा किया। मर्जर के बाद नई कंपनी को श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) के नाम से जाना जाएगा।
मनीकंट्रोल के साथ बातचीत में श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कॉरपोरेशन (STFC) लिमिटेड के चीफ उमेश रेवांकर ने बताया कि उनकी कंपनी ने 4 से 6 जुलाई के बीच शेयरहोल्डरों की बैठक बुलाई है। इसके बाद नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) मर्जर का ऐलान करेगी। रेवांकर ने कहा, "इसे अक्टूबर तक हो जाना चाहिए।"
रेवांकर ने मई में मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि STFC ने स्टैंडअलोन आधार पर मौजूदा वित्त वर्ष में एडवांसेज में 12 फीसदी ग्रोथ का लक्ष्य रखा है। वहीं मर्जर के बाद कंसॉलिडेटेड ग्रोथ 15 फीसदी हासिल करने का लक्ष्य है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।