Get App

FY24 में Reliance Industries ने राष्ट्रीय खजाने में दिया ₹1.86 लाख करोड़ का योगदान, FY23 के मुकाबले कितना ज्यादा

Reliance Industries के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी का कहना है कि पूंजीगत व्यय के पिछले दौर के बाद कंपनी ने अपने बही-खाते को मजबूत किया है और अब वह वृद्धि के अगले स्तर के लिए तैयार है। वित्त वर्ष 2024 में RIL की नेट वर्थ 11.1 प्रतिशत बढ़कर 7.43 लाख करोड़ हो गई। कंपनी की 47वीं AGM 29 अगस्त, 2024 को होने वाली है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 07, 2024 पर 5:15 PM
FY24 में Reliance Industries ने राष्ट्रीय खजाने में दिया ₹1.86 लाख करोड़ का योगदान, FY23 के मुकाबले कितना ज्यादा
यह लगातार छठा साल है, जब राष्ट्रीय खजाने में RIL का योगदान 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) का वित्त वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय खजाने में योगदान 1.86 लाख करोड़ रुपये का रहा। यह एक साल पहले की तुलना में 5 प्रतिशत ज्यादा है। मुकेश अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह ने 7 अगस्त को अपनी वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2023 में समूह का राष्ट्रीय खजाने में योगदान 1.77 लाख करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि यह लगातार छठा साल है, जब राष्ट्रीय खजाने में RIL का योगदान 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है। वित्त वर्ष 2024 तक पिछले 7 वर्षों में RIL, राष्ट्रीय खजाने में कुल मिलाकर 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान कर चुकी है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में शुद्ध कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन (प्रोविजनल) 10.26 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9.11 लाख करोड़ रुपये रहा। इससे पहले के वित्त वर्ष में यह 8.26 लाख करोड़ रुपये था।

कितनी हुई नेट वर्थ

रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में उसकी कुल संपत्ति यानि नेट वर्थ 11.1 प्रतिशत बढ़कर 7.43 लाख करोड़ हो गई। बता दें कि वित्त वर्ष 2024 में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 7.3 प्रतिशत बढ़कर 79,020 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की 47वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 29 अगस्त, 2024 को होने वाली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें