Reliance Jio Infocomm Limited ने भारत की पहली सैटेलाइट-बेस्ड गीगाबिट ब्रॉडबैंड सर्विस JioSpaceFibre को अनवील किया है। इसके जरिए दुर्गम क्षेत्रों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना कंपनी का मकसद है। Jio ने 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (India Mobile Congress) में नई सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस को अनवील किया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसका प्लान JioSpaceFiber को पूरे देश में अत्यधिक किफायती दरों पर उपलब्ध कराने का है। जियो ने कहा है कि सैटेलाइट नेटवर्क, मोबाइल बैकहॉल के लिए अतिरिक्त क्षमता प्रदान करेगा, जिससे देश के सबसे दूरदराज के इलाकों में भी Jio True5G की पहुंच और स्केलेबिलिटी बढ़ेगी।
